Fastest Growing Hindi Web News Channel

September 11 attacks: तालिबान की वापसी से फिर मंडराया 9/11 जैसे आतंकी हमलों का खतरा

0 1,124
Above News

September 11 attacks: अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में आतंकी हमले का खतरा बढ़ गया है। इनके अलावा भी पूरी दुनिया में आतंकियों के हौसले बुलंद हैं और बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता है। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI-5 के प्रमुख केन मैक्कलम के अनुसार अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने से आतंकियों के हौसले बुलंद हैं और वो कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित होंगे। ऐसे में आतंकी फिर से 9/11 जैसे सुनियोजित हमलों को अंजाम दे सकते हैं।

केन मैक्कलम ने दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि अलकायदा स्टाइल हमलों में तेजी आ सकती है। अफगानिस्तान में नाटो सैनिकों की वापसी के बाद से आतंकियों के हौसले बुलंद हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा दुनिया को एक नए संकट की तरफ धकेल सकता है। इसलिए ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। 9/11 की बरसी पर बात करते हुए उन्होंने यह भी बताया कि ब्रिटेन की पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने पिछले चार साल में 31 आतंकी हमलों को नाकाम किया है।

Below News
Above Reporter Photo