Fastest Growing Hindi Web News Channel

श्मशान में कंकालों के साथ डांस करती दिखी नन, यहां 50 साल से नहीं दफन हुआ कोई शव

0 1,073
Above News

श्मशान हमारे लिए जरूरी चीजों में से एक है। हर इंसान के मरने के बाद श्मशान घाट में ही उसका अंतिम संस्कार किया जाता है। अलग-अलग धर्म के लोगों का अंतिम संस्कार अलग-अलग करीके से किया जाता है, लेकिन श्मशान घाट का नाम सुनते ही मन में एक डर सा बैठ जाता है। खासकर रात में श्मशान घाट के पास से गुजरना बहुत मुश्किल होता है। जब भी ऐसी स्थिति बनती है सभी लोग अपने देवताओं को याद करने लगते हैं। भारत के लोग ऐसी स्थिति में तुरंत हनुमान चालीसा का पाठ करने लगते हैं, लेकिन अगर आफको किसी श्मशान घाट में कंकालों के साथ कोई डांस करता दिखे तो आपको कैसा लगेगा। अमेरिका हल शहर में ऐसा ही देखने को मिला है।

अमेरिका के हल में दशकों पुराने एक श्मशान घाट में एक नन को कंकालों के साथ डांस करते देखा गया है। आम लोगों के लिए यह नजारा काफी डरावना था। डांस करती हुई नन की फोटो भी सामने आई हैं। यहां एक श्मशान घाट के पास रहने वाले लोगों ने एक नन को कंकालों के साथ डांस करते देखा और उसकी फोटो भी खींच ली, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

महिला के पास खेल रहे थे कुत्ते

स्थानीय मीडिया ने भी इस खबर की पुष्टि की है। हालांकि लोगों को इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। यह घटना हल शहर की सामान्य श्मशान घाट की बताई जा रही है। यहां एक महिला को अजीब हरकत करते देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला नन की ड्रेस में थी और हाथ में कंकाल लेकर बहुत खुश थी। वह कंकालों के साथ खेल रही थी और उसके साथ कुछ कुत्ते भी मौजूद थे।

50 सालों से बंद है श्मशान घाट

इस घटना को लेकर लोगों ने अलग-अलग विचार रखे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि कंकालों के साथ नन की ड्रेस में नाचती हुई महिला किसी स्टट या आर्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह श्मशान घाट 1847 में बनाया गया था और 1972 में बंद भी कर दिया गया। यहां 50 सालों से कोई शव नहीं दफन किया गया है। जहां महिला डांस कर रही थी वह इलाका पूरी तरह से सुनसान रहता है और वहां कोई भी नहीं आता जाता।

Below News
Above Reporter Photo