Proudly we are Member of FCDN


राजधानी भोपाल में भी प्राइमरी स्कूलों को खोलने से पहले पूरी तैयारियां की गईं। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने रविवार को बीआरसी की बैठक ली और स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। स्कूलों और छात्रावासों में भारत सरकार और राज्य स्तर से जारी एसओपी और कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। विद्यार्थियों की आनलाइन कक्षाएं और डिजिटल माध्यम से पढ़ाई भी पहले की तरह जारी रहेगी। शिक्षकों का कहना है कि इस बार बच्चों के स्कूल पहुंचने पर सुरक्षा को लेकर उनकी भी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, क्योंकि इस बार बहुत छोटे बच्चे हैं। इनका पूरा ध्यान रखना होगा।

