Fastest Growing Hindi Web News Channel

मध्‍य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वालों का आंकड़ा एक करोड़ पार

0 1,244
Above News

भोपाल । मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वालों की संख्या मंगलवार को एक करोड़ के ऊपर पहुंच गई। मंगलवार रात आठ बजे की स्थिति में एक करोड़ 12 हजार 950 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी थी। अब तक चार करोड़ 21 लाख 54 हजार लोगों को पहली डोज लग चुकी है। बता दें कि 18 साल से ऊपर के पांच करोड़ 48 लाख लोगों को प्रदेश में टीका लगाया जाना है। करीब 30 लाख लोगों की दूसरी डोज भी लंबित हो गई है।

प्रदेश में 26 सितंबर तक सभी पात्र लोगों को पहली और 31 दिसंबर तक दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए 17 सितंबर को टीकाकरण महाअभियान भी चलाया जाएगा। इसमें प्रदेश भर में 32 लाख 90 हजार डोज लगाने का लक्ष्य है। भोपाल में 1.21 लाख और इंदौर में 1.65 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य महाअभियान में रखा गया है। जिन जिलों में कम टीकाकरण हुआ है वहां के लिए ज्यादा लक्ष्य रखा गया है।

 

Below News
Above Reporter Photo