Fastest Growing Hindi Web News Channel

देश में कोरोना के सक्रिय मामले 14 हजार के पार, दिल्ली में जारी हुई नई गाइडलाइन, जानिए ताजा अपडेट

0 1,039
Above News

देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक्टिव केस 14,241 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 2451 नए मामले सामने आए हैं। यह दिन पहले के मुकाबले अधिक हैं। इस दौरान 54 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 48 मौतें केरल से हैं। बाकि दिल्ली, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तराखंड में एक-एक मौतें हुई हैं।

रिकवरी रेट भी घटा

दैनिक संक्रमण दर 0.55% और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.47% है। मरीजों के रिकवरी की दर में कमी आई है। वह 98.76% से घटकर 98.75% पर आ गई है। मृत्युदर 1.21% है। कोविन पोर्टल के शाम 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक अबतक कुल 187.34 करोड़ टीके लगा दिए गए हैं।

स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश

दिल्ली सरकार ने शिक्षण संस्थानों में कोविड प्रोटोकाल नियमों के पालन पर जोर दिया है। सरकार ने शुक्रवार को स्कूलों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एसओपी के अनुसार छात्रों और शिक्षकों को थर्मल स्कैनिंग के बिना परिसर में दाखिल नहीं होने दिया जाए। स्कूलों के प्रवेश द्वारों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और सार्वजनिक स्थानों पर भी हाथों को सेनिटाइन करना अनिवार्य कर दिया गया है। एसओपी में यह भी कहा गया है कि माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहिए। अगर परिवार के किसी सदस्य में कोविड-19 के लक्षण दिखाई देते हैं।

मास्क नहीं पहनने वालों पर लगेगा जुर्माना

वहीं दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर तत्काल प्रभाव से 500 रुपए का जुर्माना लगाने की घोषणा की। हालांकि निजी चार पहिया वाहनों नें एक साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए नियम लागू नहीं होगा।

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे केस

बता दें राजधानी में गुरुवार को 965 नए कोविड मामले सामने आए। उससे एक दिन पहले यह संख्या 1009 थी। दिल्ली में सक्रिय मामलों ने 3000 का आंकड़ा पार कर लिया है। लगभग तीन हफ्ते पहले जब दैनिक संक्रमण में गिरावट देखी गई थी। तब डीडीएमए ने मास्क नहीं पहनने के लिए जुर्माना हटाने का आदेश जारी किया था। हालांकि लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर इनका इस्तेमाल जारी रखने की सलाह दी थी।

Below News
Above Reporter Photo