Fastest Growing Hindi Web News Channel

घर खरीदना 15 प्रतिशत तक होगा महंगा! बढ़ती होम लोन की दरों के साथ ये वजहें हैं अहम

0 1,176
Above News

देश में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल से लेकर सब्जी-फल के दाम बढ़ गए हैं। वहीं नए घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को करारा झटका लगा है। दरअसल जहां मकान बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों की कीमतों में वृद्धि हो रही है। वहीं होम लोन भी महंगा होने वाला है। इसके अलावा कुछ ऐसी वजह हैं। जिनके कारण घर खरीदना महंगा हो जाएगा। रियल एस्टेट डेवलपर्स संगठन क्रेडाई के अनुसार मकान के दाम में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है।

घर बनवाने में जिन सामान का इस्तेमाल होता है। उन सभी की कीमतों में वृद्धि हो रही है। इनमें स्टील, सीमेंट, ईट और लेबर हैं। वहीं कई बैंक भी होम लोन की ब्याज दर को बढ़ाने वाली हैं। इस कारण ईएमआई को बोझ भी बढ़ जाएगा। वहीं बीते कुछ समय में तेज से घर-मकानों की बिक्री हुई थीं। जिसकी वजह से जो मकान नहीं बिके थे। उनकी संख्या में गिरावट हुई है। मकानों की सप्लाई के मुकाबले डिमांड बढ़ गई है।

हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर पड़ रहा असर

क्रेडाई के मुताबिक घर की कीमतों में फिलहाल 8 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इसमें अभी 5 से 7 प्रतिशत की वृद्धि और होगी। देश में कई हाउसिंग प्रोजेक्ट्स हैं, जो महंगाई से तंगहाल है। महंगे बिल्डिंग मैटेरियल के कारण कई प्रोजेक्ट्स रुक गए हैं। बिल्डर्स सरकार से महंगाई कम करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर महंगाई कम नहीं हुई तो प्रोजेक्ट्स पूरे नहीं हो पाएंगे। इन वजहों से मकानों की सप्लाई पर बुरा असर पड़ रहा है।

स्टील का भाव दोगुना हुआ

मकान बनाने में बड़े पैमाने पर सीमेंट और स्टील का उपयोग होता है। सीमेंट के भाव बीते कुछ महीनों में 100 रुपए तक बढ़ गए हैं। वहीं स्टील के दामों में जबरदस्त उछाल हुई है। स्टील 90 हजार रुपए प्रति मिट्रिक टन हो गया है, जो पहले 45 हजार रुपए था।

Below News
Above Reporter Photo