Fastest Growing Hindi Web News Channel

भारत की बड़ी कामयाबी, UK को आखिर देना पड़ी Covishield को मान्यता, जानिए पूरा मामला

0 1,160
Above News

यूके कोविशील्ड । कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर ब्रिटेन के भेदभाव के खिलाफ भारत को बड़ी कायमाबी हासिल हुई है। आखिरकार यूके ने भारत ने बनी कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड को मान्यता दे दी है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, अपनी संशोधित ट्रैवल गाइड में यूके सरकार का कहना है कि कोविशील्ड को सफल वैक्सीन के रूप में मान्यता दी जाती है। हालांकि अब भी भारत से यूके जाने वाले यात्रियों को क्वारंटीन रहना पड़ेगा और यूके पहुंचने पर कोरोना जांच भी करवाना होगी। इसका कारण यह है कि ब्रिटेन अभी भी CoWIN प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं कर रहा है। वैसे इस बाधा को दूर करने के लिए दोनों देश बातचीत कर रहे हैं।

इससे पहले कोरोना वैक्सीन से संबंधित ब्रिटेन के यात्रा नियमों को लेकर उस समय विवाद हो गया है, जब कहा गया था कि भारत में वैक्सीन लगवा चुके यात्रियों को वहां क्वारंटीन रहना पड़ेगा। भारत में इसका जबरदस्त विरोध शुरू हो गया था।

भारत सरकार ने UK के इस फैसले को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज जताई कराई थी और ब्रिटेन को चेतावनी भी जारी की थी। विदेश सचिव हर्षवर्धन सिंगला ने कहा था कि UK सरकार का Covishield को एक वैध एंटी-कोविड वैक्सीन के रूप में मान्यता नहीं देने का फैसला भेदभावपूर्ण है। ब्रिटेन के इस कदम से वहां की यात्रा करने वाले भारतीय प्रभावित होंगे।

थरूर ने भी किया था विरोध, रद्द कर दिया था दौरा

यूके सरकार के इस फैसला का कांग्रेस नेताओं ने भी विरोध किया था। शशि थरूर और जयराम रमेश ने ब्रिटेन सरकार के इस कदम की आलोचना में ट्वीट किए थे। थरूर ने तो इस नियम की आलोचना करते हुए ब्रिटेन में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया था। जयराम नरेश ने भी UK की आलोचना करते हुए कहा था कि कोविशील्ड मूल रूप से यूके में विकसित किया गया था और सीरम इंस्टीट्यूट, पुणे द्वारा उस देश को भी आपूर्ति की गई थी।

Below News
Above Reporter Photo